,

आगरा में महिला मरीज के साथ डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप

Doctor accused of misbehaving with female patient in Agra

REPORT- FARHAN KHAN

आगरा में एक महिला मरीज के साथ डॉक्टर द्वारा अभद्रता किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर ने जबरन उसके शरीर में सुई (इंजेक्शन) लगा दी और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के रेनबो हॉस्पिटल की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हाथरस के सादाबाद की रहने वाली एक महिला इलाज के लिए अस्पताल पहुँची थी। महिला ने डॉक्टर अनुराग बंसल को दिखाया। आरोप है कि जांच के दौरान डॉक्टर ने महिला के शरीर पर बनी गांठ देखते समय बिना अनुमति जबरन सुई लगा दी। इसके बाद उसने महिला से अभद्रता की, जिससे महिला भयभीत हो गई।

घटना की जानकारी जैसे ही महिला ने अपने पति को दी, उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। शिकायत के आधार पर थाना सिकंदरा पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अस्पताल से संबंधित साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने लोगों में रोष पैदा कर दिया है और अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…