दिग्विजय सिंह बोले — ज्योतिरादित्य मेरे बेटे जैसे, भले ही वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को वह आज भी पुत्र समान मानते हैं, भले ही वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हों। उन्होंने बताया कि सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया के साथ उन्होंने लंबे समय तक काम किया था और उस दौर में पार्टी ने उन्हें पूरा सम्मान दिया था।

दिग्विजय सिंह रविवार को ग्वालियर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम पूर्व मंत्री द्वारा संचालित संगठन ‘मोहब्बत की दुकान’ के तहत आयोजित किया गया था।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले दिया गया उनका बयान — जिसमें उन्होंने मंच पर न बैठने की बात कही थी — केवल कांग्रेस पार्टी के आयोजनों को लेकर था, निजी कार्यक्रमों पर यह लागू नहीं होता।

चुनाव आयोग को लेकर उन्होंने कहा कि संस्था निष्पक्षता से काम नहीं कर रही है।
राहुल गांधी ने बेंगलुरु की महादेवपुरा विधानसभा सीट में एक लाख से अधिक फर्जी वोटरों का मामला उजागर किया है, जिससे चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में हो रहा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन भी संदेह के घेरे में है।

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक