BY
Yoganand Shrivastava
Dhanbad Chhatabad Land Subsidence झारखंड के धनबाद स्थित कोयलांचल क्षेत्र के कतरास से एक बेहद खौफनाक और हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। छाताबाद चार नंबर इलाके में मंगलवार सुबह अचानक एक जोरदार धमाके के साथ जमीन फट गई (Subsidance)। इस भयानक भू-धंसान की जद में आने से आधा दर्जन से अधिक मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए, जबकि दर्जनों घरों में गहरी दरारें आ गईं। अचरज की बात यह रही कि बस्ती के पास स्थित एक बड़े तालाब का लाखों लीटर पानी भी देखते ही देखते भू-गर्भ (जमीन के भीतर) में समा गया। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में हाहाकार और दहशत का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अवैध खनन का आरोप लगाते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

Dhanbad Chhatabad Land Subsidence सुबह 8 बजे तेज धमाके के साथ हिली धरती, जान बचाकर भागे मासूम और बुजुर्ग
Dhanbad Chhatabad Land Subsidence प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जब लोग अपने दैनिक कार्यों और दफ्तर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक एक रहस्यमयी और बेहद तेज आवाज से पूरी धरती हिलने लगी। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दीवारों में दरारें पड़ने लगीं और मकान मलबे में तब्दील होने लगे। चीख-पुकार के बीच लोग अपने बच्चों को सीने से चिपकाए और बुजुर्गों को कंधों पर उठाए जान बचाकर सुरक्षित मैदानों की तरफ भागे। गनीमत यह रही कि समय रहते लोग घरों से बाहर निकल आए, जिससे किसी की जान नहीं गई। यह हादसा बीसीसीएल (BCCL) के गोविंदपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली न्यू आकाशकिनारी कोलियरी परियोजना के बिल्कुल नजदीक हुआ है।

Dhanbad Chhatabad Land Subsidence अवैध कोयला खनन का आरोप, बीसीसीएल प्रबंधन के राहत कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध
इस हादसे से गुस्साए विस्थापित परिवारों और स्थानीय ग्रामीणों ने कतरास-भटमुरना मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का सीधा आरोप है कि बीसीसीएल प्रबंधन की नाक के नीचे लंबे समय से चल रहे अवैध कोयला खनन के कारण जमीन अंदर से पूरी तरह खोखली हो चुकी थी, जिससे यह आपदा आई। जब गोविंदपुर क्षेत्र के जीएम सत्यकाम आनंद और कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोफ (खाई) को भरने के लिए हाइवा से ओबी (मलबा) मंगवाया, तो ग्रामीणों ने उचित मुआवजे और तत्काल पुनर्वास की मांग को लेकर काम रुकवा दिया। बाद में बाघमारा अंचलाधिकारी (CO) गिरिजानंद किस्कू के लिखित आश्वासन के बाद ही जाम समाप्त हो सका।

Dhanbad Chhatabad Land Subsidence कई परिवार हुए बेघर, रेड टेप से घेरा गया डेंजर जोन; सुरक्षित स्थानों पर विस्थापन शुरू

इस भू-धंसान की चपेट में आने से जुबेर अंसारी, जियाउल अंसारी, राजू अंसारी, डब्ल्यू अंसारी, इस्राफील अंसारी, जैनुल अंसारी और जावेद अंसारी के आशियाने पूरी तरह तबाह हो गए हैं। वहीं खतरा बढ़ता देख प्रशासन ने पूरे डेंजर जोन की ‘लाल फीते’ (Red Tape) से घेराबंदी कर दी है। अफरोज आलम, नसीम कौसर, आबिद अंसारी और जमील अंसारी समेत दो दर्जन से अधिक अन्य परिवारों को भी एहतियातन वहां से हटाने की सूची बनाई गई है। बीसीसीएल की रेस्क्यू टीम ने घरों से जरूरी सामान निकालने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की जान बचाना पहली प्राथमिकता है और जल्द ही त्रिपक्षीय वार्ता कर प्रभावितों को स्थायी विस्थापन और राहत पैकेज दिया जाएगा।





