,

Dhamtari: जेल से निकलने वाले गंदे पानी से किसान परेशान, खेती करना हुआ मुश्किल

Report By: Vaibhav Chaudhary

Dhamtari : धमतरी जिला जेल से निकलने वाले गंदे पानी को लेकर आसपास के किसान गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि जेल और पास की बस्ती से निकलने वाला दूषित पानी सीधे उनके खेतों में पहुंच रहा है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है।

Dhamtari: खेतों में भरा रहता है गंदा पानी

धमतरी शहर के बठेना वार्ड के किसानों ने बताया कि उनके खेतों में लगातार गंदा पानी भरे रहने के कारण न तो वे सही ढंग से खेती कर पा रहे हैं और न ही फसलों की देखभाल संभव हो पा रही है। खेतों में पानी जमा रहने से फसल की कटाई के दौरान भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

हाथों से करनी पड़ती है फसल की कटाई

किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भरे होने की वजह से मशीनों का उपयोग संभव नहीं हो पाता, जिससे उन्हें हाथों से फसल काटकर तुरंत खेत से बाहर निकालनी पड़ती है। इससे खेती की लागत काफी बढ़ जाती है और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

जेल प्रशासन पर धमकी देने का आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने जेल प्रशासन से खेतों में गंदा पानी नहीं छोड़ने की शिकायत की, तो जेलर द्वारा उन्हें जेल में बंद कराने की धमकी भी दी गई। इसके बावजूद पानी की निकासी रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

कलेक्टर से की गई शिकायत

लगातार अनदेखी से नाराज किसानों ने पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। उन्होंने मांग की है कि गंदे पानी का उचित निपटारा किया जाए, ताकि उनकी खेती और आजीविका पर पड़ रहे संकट से राहत मिल सके।

प्रशासन ने दिया समाधान का आश्वासन

प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और गंदे पानी की निकासी को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…