,

दिल्ली: कार ब्लास्ट के बाद बांदा में हाई अलर्ट

Delhi: High alert in Banda after car blast

DIG और SP ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

बांदा। दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इसी क्रम में बांदा पुलिस प्रशासन ने भी शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए शनिवार शाम भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के डीआईजी राजेश एस. और एसपी पलाश बंसल ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया।

गश्त के दौरान डॉग स्क्वॉड, बीडीएस टीम और एलआईयू के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबे, बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन चेकिंग की गई। पुलिस ने शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों और चौक-चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी भी ली।

डीआईजी राजेश एस. ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर लगातार गश्त और सीसीटीवी निगरानी जारी रखें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, सामान या गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा मजबूत की जा रही है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…