दिल्ली: त्रिलोकपुरी मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली, दिल्ली के त्रिलोकपुरी संजय लेक मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्टेशन के सर्वर रूम में अचानक आग लग गई। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

कैसे लगी आग?

मेट्रो प्रशासन के अनुसार, सुबह 11:10 बजे सर्वर रूम से धुआं निकलते देखा गया, जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

दमकल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

सूचना मिलने पर फायर डिपार्टमेंट की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद, दोपहर 1:10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते आग बुझा दी गई जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दिल्ली में हाल ही में सामने आए अन्य अग्निकांड

1. दिलशाद गार्डन ई-रिक्शा हादसा:

रविवार रात दिल्ली के कोड़ी कॉलोनी, दिलशाद गार्डन में एक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो ई-रिक्शा और एक बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

2. आईएनए दिल्ली हाट अग्निकांड (अप्रैल):

अप्रैल महीने में आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गई थीं। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन कारीगरों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। दिल्ली सरकार ने प्रभावित व्यापारियों और कारीगरों को आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया था।

World Population Day : देश में बढ़ती आबादी, ताकत या चुनौती ?विकसित भारत का लक्ष्य, आबादी का असर ?

World Population Day : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास के आधार,क्या पर्याप्त है

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

रिपोर्ट- राजकुमार Dharuhera Accident : धारूहेड़ा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा