Delhi Crime News: गजब बाथरूम से लेकर बेडरूम तक लगे मिलें कैमरे, मकान मालिक के बेटे की करतूतों का ऐसे हुआ पर्दाफाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Delhi Crime News

दिल्ली के शकरपुर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के बाथरूम और बेडरूम में स्पाई कैमरे मिले हैं। स्पाई कैमरे लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक के लड़ने ने छात्रा के गांव जाने पर उसके फ्लोर पर कैमरे लगा दिए थे।

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में उत्तर प्रदेश की छात्रा किराये पर कमरा लेकर रहती है। कुछ दिन पहले छात्रा को कुछ गड़बड़ लगी तो उसने छानबीन की। बाथरूम में बल्ब होल्डर में स्पाई कैमरा मिला। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को कॉल कर मामले की शिकायत दी।

मकान मालिक के बेटे की करतूत

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो बेडरूम के बल्ब के होल्डर में भी दूसरा स्पाई कैमरा मिला। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर मकान मालिक के बेटे को चाबी देती थी। पुलिस उपायुक्त पूर्वी दिल्ली अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि छात्रा शकरपुर में एक फ्लैट में अकेले रहती है।
वह सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। कुछ दिन पहले छात्रा को अपने वाट्सएप में कुछ गड़बड़ होने का अहसास हुआ। चेक करने पर पता चला कि वाट्सएप किसी अनजान लैपटॉप पर लॉग इन है। इसके बाद छात्रा अलर्ट हो गई और आस-पास की चीजों पर ध्यान देने लगी।

बल्ब होल्डर में भी एक स्पाई कैमरा
इसी क्रम में उसे बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक स्पाई कैमरा लगा मिला। पुलिस को शिकायत देने पर शकरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस को भी दूसरा स्पाई कैमरा मिला। पूछताछ में आरोपी करण ने बताया कि तीन महीने पहले छात्रा चाबी सौंप कर उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गई थी।
इसी दौरान तीन स्पाई कैमरे खरीदे, जिनमें से एक छात्रा के बेडरूम और एक बाथरूम में लगा दिया। जिनमें मेमोरी कॉर्ड लगा था। इसलिए वीडियो स्टोर करने के लिए वह किसी ना किसी बहाने से छात्रा से चाबी मांगता था। चाबी मिलने के बाद वह स्पाई कैमरे से डाटा लैपटॉप में डाल लेता था।

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा से

PM Modi बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, ट्रंप ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में मुख्य

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. मीनाक्षी को ECI से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष