,

Dehli news: नितिन नबीन को कैसे मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्टेज पर ही आया फोन

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

Dehli news: भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिलचस्प बात यह रही कि जब यह फैसला हुआ, उस समय नितिन नबीन को इसकी कोई पूर्व जानकारी नहीं थी। उन्हें यह खबर तब मिली जब वे बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे।

पटना में कार्यक्रम के दौरान मिला संदेश
नितिन नबीन पटना में अपने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में शामिल थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अहम फोन कॉल आया। मंच पर काफी शोर था और उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।

माइक बंद कर मंच के पीछे गए नितिन नबीन
फोन आने के बाद नितिन नबीन ने मंच संचालक से आवाज कम करने को कहा और बातचीत के लिए मंच के पीछे चले गए। करीब पंद्रह मिनट बाद जब वे वापस आए तो उन्होंने सम्राट चौधरी को इस फैसले की जानकारी दी।

कार्यक्रम अधूरा छोड़ तुरंत रवाना हुए
खबर मिलते ही नितिन नबीन ने अपने स्टाफ को निर्देश दिया कि साढ़े चार बजे कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय पहुंचने का संदेश भेजा जाए। आम तौर पर वे ऐसे कार्यक्रमों में अंत तक रहते हैं और कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताते हैं, लेकिन इस बार वे तुरंत अपने आवास के लिए निकल गए।

दिल्ली पहुंचकर मिला भव्य स्वागत
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, इसके बाद वे सीधे पार्टी मुख्यालय पहुंचे जहां वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

क्यों बनी नितिन नबीन की पसंद
पांच बार विधायक और तीन बार मंत्री रह चुके नितिन नबीन को यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब संगठन में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनका अनुभव और संगठनात्मक क्षमता इस भूमिका के लिए उपयुक्त है।

पार्टी नेतृत्व पर जताया भरोसा
दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की विशेषता है कि एक साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा के बल पर बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की