,

Defamation Case: राहुल गांधी आज बेंगलुरु कोर्ट में होंगे पेश, हुए रवाना, जानें क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक भाजपा के मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश होंगे। रायबरेली और वायनाड सीट से जीतने के बाद राहुल पहली बार कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं।  दरअसल, कर्नाटक बीजेपी द्वारा 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यधारा के समाचार पत्रों में कथित रूप से अपमानजनक विज्ञापन प्रकाशित करने के संबंध में दायर मानहानि के मुकदमे के संबंध में कोर्ट ने राहुल गांधी को 7 जून को कोर्ट में पेश होने को कहा है। इस विज्ञापन में तत्कालीन बीजेपी सरकार पर 2019-2023 के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था।

अदालत ने दिया पेश का आदेश

कथित झूठे विज्ञापनों पर मानहानि का मामला भाजपा महासचिव केशव प्रसाद ने दायर किया था। 1 जून को हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान सिद्धारमैया और शिवकुमार कोर्ट में मौजूद थे, लेकिन तब राहुल गांधी पेश नहीं हुए थे। जिस पर भाजपा के अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि राहुल गांधी को सीआरपीसी 205 के तहत छूट नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि वह दूसरी बार उपस्थित नहीं हुए हैं।

भाजपा के अधिवक्ताओं के आपत्ति जताने पर कांग्रेस के वकील ने कहा था कि राहुल गांधी नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक हिस्सा ले रहे हैं और वो लोकसभा चुनाव में भी भाग ले रहे हैं। उन्होंने अदालत से शनिवार (1 जून) की सुनवाई से छूट का अनुरोध किया था। उन्होंने आगे कहा था कि कांग्रेस नेता अगली तारीख पर उपस्थित होंगे, जिसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को 7 जून को उसके समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था। जिसको देखते हुए आज कांग्रेस नेता अदालत के सामने पेश होने वाले हैं।

डीके शिवकुमार ने क्या कहा?

वहीं इस पूरे मामले पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने कहा, “बीजेपी ने मेरे, सीएम सिद्धारमैया और राहुल गांधी के खिलाफ झूठा फर्जी मामला दर्ज किया है और समन जारी किया गया है तो अदालत का सम्मान करने के लिए राहुल गांधी आज अदालत में उपस्थित होंगे…”

क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत बीजेपी नेताओं के खिलाफ मुख्य समाचार पत्रों में झूठे विज्ञापन दिए थे। इस विज्ञापनों में सभी लोक निर्माण कार्यों में 40 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने \’भ्रष्टाचार रेट कार्ड\’ भी प्रकाशित किया गया था। राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर इन पोस्ट को शेयर किया था। 

ब्लिंकिट या स्वच्छ हवा ?’: कानून छात्रा की Viral Post ने भारत की कार्य संस्कृति और जीवनशैली पर छेड़ी नई बहस

आज बाजार में ध्यान देने योग्य स्टॉक्स: 17 फरवरी 2025

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा