,

आगरा में स्कूटी सवार युवक पर जानलेवा हमला

Deadly attack on a youth riding a scooter in Agra

REPORT- FARHAN KHAN

आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूटी सवार एक युवक पर बाइक से आए दो बदमाशों ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों द्वारा किए गए हमले में युवक के सिर में नुकीला हथियार घुस गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बदमाशों ने रास्ते में रोककर किया हमला

घटना भगवान टॉकीज से अब्बू लाला दरगाह कट के पास की बताई जा रही है, जहां स्कूटी से अपने घर जा रहा युवक अचानक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के निशाने पर आ गया। बदमाशों ने उसे रोककर नुकीले हथियार से उसके सिर पर वार किया और मौके से फरार हो गए। हमले के बाद युवक सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा।

वीडियो वायरल, पुलिस मौके पर पहुंची

हमले का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस आयुक्त को दिया शिकायत पत्र

गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने होश में आने के बाद पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र लिखकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश और लूटपाट, दोनों एंगल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित का बयान मिलते ही हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इलाके में जल्द सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…