,

आज का राशिफल (19 सितंबर 2025): 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

आज का राशिफल (19 सितंबर 2025): 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

BY: MOHIT JAIN

हर दिन नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन को प्रभावित करती है। आइए जानते हैं कि आज 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है—धन, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों के मामले में।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव भरा रह सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत की योजना बनाएंगे, लेकिन दूसरों की बातों में आकर गलत निर्णय लेने से बचें। जरूरी कार्यों को कल पर न टालें। रुके हुए धन की प्राप्ति के योग हैं और संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।


वृष राशि (Taurus)

आज वाहन खरीदने का उत्तम दिन है। व्यापार में लाभ मिलेगा और पारिवारिक विवाद भी सुलझ सकते हैं। संतान से किए वादे को पूरा करना होगा। पिता के साथ घूमने का अवसर मिलेगा और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।


मिथुन राशि (Gemini)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। परिवार में किसी सदस्य को आपकी सलाह की जरूरत होगी। मां की सेहत का ध्यान रखें। बेवजह की भागदौड़ तनाव बढ़ा सकती है। घर के लिए खरीदारी करेंगे। राजनीति में कदम रखने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।


कर्क राशि (Cancer)

निवेश के मामलों में दिन अच्छा रहेगा लेकिन हानि की भी संभावना है, इसलिए योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। व्यवसाय पर फोकस करना जरूरी है। साझेदारी में काम करने से पहले सोचें। विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई के लिए प्रयास सफल कर सकते हैं। नया घर या दुकान खरीदने की संभावना है।


सिंह राशि (Leo)

आज का दिन शुभ रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। घर में पूजा-पाठ का आयोजन संभव है। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। प्रेम प्रस्ताव रखने वालों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर सम्मान मिलेगा।


कन्या राशि (Virgo)

खर्चे अधिक रहेंगे। आंखों की समस्या हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। संतान की संगति पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और रिश्तों में नया पन आएगा।


तुला राशि (Libra)

आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। नई संपत्ति से जुड़ा काम शुरू करेंगे। यात्रा में कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। वाहन खराब होने की संभावना है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी विवाद में वरिष्ठों की राय लेना फायदेमंद होगा।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में केवल अपने काम से मतलब रखें। किसी पर जल्दी भरोसा न करें और जरूरी जानकारी साझा करने से बचें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।


धनु राशि (Sagittarius)

कामों में अड़चनें आ सकती हैं। बॉस से विवाद संभव है, जिससे प्रमोशन रुक सकता है। संतान अच्छा करने की कोशिश करेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा शुभ परिणाम देगी।


मकर राशि (Capricorn)

विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। व्यापार में लाभ होगा। प्रिय वस्तु उपहार में मिल सकती है। सरकारी योजनाओं से फायदा मिलेगा। पुराना मित्र मिलने से खुशी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को विवादों से बचना होगा।


कुंभ राशि (Aquarius)

नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों की बातों में न आएं। शेयर मार्केट में निवेश सोच-समझकर करें। पिता आपको नई जिम्मेदारी देंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। प्रेम और सहयोग की भावना प्रबल रहेगी।


मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। विरोधी आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में नए तरीके अपनाएंगे, जिससे लाभ होगा। घर में मेहमानों का आगमन खुशी लाएगा। खर्चे अधिक रहेंगे।

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के