,

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का आह्वान

Cooperative Farming: भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित सहकारिता सप्ताह का समापन सोमवार को कवर्धा के पीजी कॉलेज डोम में जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी के साथ हुआ। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सहकारिता सप्ताह का समापन किसी अभियान का अंत नहीं, बल्कि किसानों के लिए नए संकल्प और नई शुरुआत का अवसर है। उन्होंने कहा कि सहकारिता को केवल धान खरीदी और बैंकिंग सेवाओं तक सीमित रखने के बजाय कोल्ड स्टोरेज, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, पशुपालन, गैस एजेंसी संचालन और अन्य रोजगार आधारित गतिविधियों तक विस्तारित किया जाना चाहिए। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Cooperative Farming: नई सहकारी समितियों के गठन से मिलेगा किसानों को लाभ, जनआंदोलन बनाने की अपील

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में पहले 90 सहकारी समितियां संचालित थीं, लेकिन अब 40 नई समितियों के गठन के बाद उनकी संख्या बढ़कर 138 हो गई है। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने बस्तर और गुजरात के बनासकांठा मॉडल का उल्लेख करते हुए कहा कि मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों के माध्यम से किसानों को अधिक आर्थिक लाभ दिलाया जा सकता है।

Cooperative Farming: सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सहकारिता का मूल अर्थ है मिलकर कार्य करना और एक-दूसरे का सहयोग करना। वहीं विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा किसानों की मेहनत ने बनाया है और सहकारिता आज किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बन चुकी है।

read also: Ram Mandir Donation Theft Case : चंपत राय और अनिल मिश्रा ट्रस्ट से आउट, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

Cooperative Farming: कार्यक्रम के दौरान आठ किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण और मत्स्य पालन के लिए मछली बीज (फिश सीड) वितरित किए गए। साथ ही निबंध, प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता की 15 विजेता बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेषर पटेल, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…