,

दुर्ग में प्रार्थना सभा को लेकर विवाद: हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध

Controversy over prayer meeting in Durg: Hindu Jagran Manch protested

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

दुर्ग। जिले के बोरसी आनंदपुरम मन्नम नगर इलाके में रविवार को एक घर में आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, सभा का आयोजन होते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे।

मौके पर पहुंची पुलिस

विवाद बढ़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पद्मनाभपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर माहौल को शांत करने का प्रयास किया।

एक आरोपी हिरासत में

इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार बढ़ रहे विवाद

धार्मिक सभाओं को लेकर प्रदेश के कई हिस्सों में विवाद देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले रायपुर के कुकुरबेड़ा क्षेत्र और सरस्वती नगर थाने के बाहर भी ईसाई समुदाय ने प्रार्थना स्थल बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया था।

पुलिस प्रशासन की अपील

पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…