,

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर रामेश्वरम कैफे में विवाद: पोंगल में मिला कॉकरोच

BY: Yoganand Shrivastva

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे एक बड़ी लापरवाही के कारण चर्चा में आ गया है। गुरुवार सुबह एक ग्राहक को पोंगल खाने के दौरान उसके भोजन में कॉकरोच मिला, जिससे कैफे में अफरा-तफरी मच गई।

ग्राहक ने किया विरोध, मैनेजर ने मांगी माफ़ी

लोकनाथ नामक व्यक्ति ने एयरपोर्ट के रामेश्वरम कैफे से 300 रुपये में पोंगल खरीदा था। जब उन्होंने खाना शुरू किया, तो उसमें एक कॉकरोच नजर आया। उन्होंने तुरंत यह बात कैफे मैनेजर तक पहुंचाई। कैफे स्टाफ ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफ़ी मांगी, लेकिन ग्राहक और वहां मौजूद लोगों में साफ-सफाई को लेकर गुस्सा देखने को मिला।

स्वच्छता पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर नाराज़गी

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने रामेश्वरम कैफे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यूज़र्स ने इस बात पर चिंता जताई कि एक हाई-प्रोफाइल लोकेशन जैसे एयरपोर्ट पर भी इस तरह की लापरवाही हो रही है।

पहले भी सामने आ चुकी हैं शिकायतें

यह पहली बार नहीं है जब बेंगलुरु में किसी कैफे को लेकर खाद्य स्वच्छता पर सवाल खड़े हुए हों। हाल के दिनों में शहर के कुछ अन्य नामी रेस्टोरेंट्स से भी इसी तरह की शिकायतें सामने आई हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है, जिससे कैफे की प्रतिष्ठा को बड़ा नुकसान हो सकता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से लेकर…

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…