,

राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, एटीएस ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

हरियाणा: फरीदाबाद से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी ने बड़ा खुलासा किया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी। इस अहम गिरफ्तारी के बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने इस संदिग्ध को दबोचा, जिसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी के दौरान बरामद हुआ विस्फोटक

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए अब्दुल रहमान नामक संदिग्ध के पास से दो हैंड ग्रेनेड मिले हैं। संदिग्ध यूपी के अयोध्या (पूर्व में फैजाबाद) जिले का रहने वाला है। उसके पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।

कैसे पकड़ा गया संदिग्ध?

गुजरात एटीएस को इनपुट मिला था कि एक संदिग्ध आतंकी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है और फरीदाबाद में छिपा हुआ है। इस सूचना के आधार पर गुजरात एटीएस की टीम हरियाणा पहुंची और फरीदाबाद एसटीएफ की मदद ली। इसके बाद गुजरात एटीएस और पलवल एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर रविवार को संदिग्ध को गिरफ्तार किया।

पूछताछ जारी, आतंकी कनेक्शन की जांच

गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध को गुजरात ले जाया गया है, जहां एटीएस की टीम उससे गहराई से पूछताछ कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या यह किसी बड़े आतंकी संगठन से जुड़ा है और इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है।

देशभर में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस खुलासे के बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासतौर पर अयोध्या में राम मंदिर के आसपास सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां संदिग्ध के संपर्कों की भी जांच कर रही हैं।

पीएम मोदी ने जामनगर में वंतारा रेस्क्यू सेंटर का किया दौरा..यह भी पढ़े

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम

Madhupur News: खान एवं खनिज विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News मधुपुर। केंद्र सरकार के दोनों सदनों से

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा पहुंचे प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, तैयारियों की समीक्षा की

Service Sankalp Abhiyan: छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं छिंदवाड़ा