युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेसियों का बीईओ कार्यालय घेराव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congressmen gherao BEO office in protest against rationalization

रिपोर्ट: वैभव चौधरी

बैरिकेड तोड़कर किया प्रदर्शन

धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युक्तियुक्तकरण योजना के विरोध में बुधवार को बीईओ कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना था कि यह योजना शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है, जिससे गरीब और आदिवासी बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

बैरिकेडिंग तोड़कर पहुंचे कार्यालय गेट तक

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा बीईओ कार्यालय के कुछ दूरी पर बैरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लेकिन आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ते हुए सीधे कार्यालय गेट तक पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भाजपा सरकार मुर्दाबाद” और “शिक्षा के साथ खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए।

भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बाधित कर रही है। योग्य शिक्षकों को उनके पदस्थापना स्थानों से हटाया जा रहा है, जिससे पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह योजना आदिवासी और गरीब वर्ग के बच्चों के लिए घातक है। इसका उद्देश्य उन्हें कमजोर बनाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने से रोकना है।

कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बंद पड़े स्कूलों को दोबारा शुरू किया गया था और आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों की स्थापना की गई थी, जिससे गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार को गरीबों के बच्चों की इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई हजम नहीं हो रही, इसलिए यह योजनाएं बंद की जा रही हैं।

शराब दुकानों को लेकर भी साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में 67 नई शराब दुकानों की मंजूरी दी है। इससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और समाज में बुरे असर देखने को मिल रहे हैं।

HelmetAwareness : भिलाई में अनोखा हेलमेट जागरूकता अभियान, 500 हेलमेट भी निःशुल्क वितरित

रिपोर्ट- विष्णु गौतम HelmetAwareness : भिलाई, “सड़क पर चलना अगर मजबूरी है,

Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

संवाददाता: गगन पाण्डेय Siwan Railway Station Security: गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सिवान

National Voters Day Sheohar: राष्ट्रीय मतदाता दिवस

REPORT: Sanjeet Kumar National Voters Day Sheohar: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को

Hyderabad : फर्नीचर दुकान में भयंकर आग, 5 लोगों की मौत; जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

भीषण आग और रेस्क्यू ऑपरेशन Hyderabad हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित

Pithampur: श्मशान घाट में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू

संवाददाता: सुनील ठोसरे घटना का विवरण Pithampur पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर

Cooking : ढाबा स्टाइल कड़क और खुशबूदार चाय कैसे बनाएं: घर पर आसान तरीका

Cooking कड़क चाय बनाने के लिए जरूरी सामग्री Cooking स्टेप-बाय-स्टेप विधि Cooking

Republic Day special: मिसाइल, ड्रोन और एआई हथियारों में भारत कितना आत्मनिर्भर हुआ?

स्वदेशी हथियारों की बढ़ती ताकत, आयात से डिजाइन तक का सफर Republic

Sehore : 75 वर्षीय बुजुर्ग का प्रेरणादायी निर्णय, मरणोपरांत किया देहदान

Report: Pramnarayan समाज सेवा की मिसाल बने मोहनलाल माहेश्वरी Sehore सीहोर शहर

Umaria : बदहाल 108 एंबुलेंस सेवा, मरीजों की जान पर भारी

रिपोर्ट: विकास तिवारी चार घंटे तक नहीं पहुंची संजीवनी, मरीज की हालत

Ujjain : राहगीरी आनंद उत्सव में उमंग से सराबोर हुई उज्जैन की सड़कें

रिपोर्टर: विशाल दुबे मुख्यमंत्री की सहभागिता से बढ़ा आयोजन का उत्साह Ujjain

Accident thrasher : दोनों हाथ गंवाने के बाद भी न हार मानी, 10 साल से बना रहे चाय: संतोष की प्रेरक कहानी

संवाददाता: रत्नेश डेहरिया दुर्घटना और जीवन की चुनौती Accident हर्रई के संतोष

Dabra : गलत रिपोर्ट देने पर पटवारी हीरा सिंह कुर्रे निलंबित

संवाददाता संतोष सरावगीर नामांतरण में रिपोर्ट में मिली अनियमितता Dabra ग्वालियर के

Morena : नगर निगम अधिकारी पर दिन-दहाड़े जानलेवा हमला

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल आधा दर्जन बदमाशों ने किया हमला Morena मुरैना