चिरमिरी में कांग्रेस का नगर निगम कार्यालय घेराव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Congress gheraoed the Municipal Corporation office in Chirmiri

संवाददाता: अविनाश चंद्र

पानी की समस्या और वेतन भुगतान में देरी से नाराज़ कांग्रेस का मोर्चा

नगर पालिक निगम चिरमिरी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिरमिरी नगर निगम कार्यालय का घेराव कर नारेबाज़ी की और निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

40 वार्डों में पानी की किल्लत, कर्मचारी बिना वेतन

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि चिरमिरी नगर निगम के 40 वार्डों में नागरिकों को नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो चुकी है। दूसरी ओर, निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

अशोक श्रीवास्तव ने दी चेतावनी

एमसीबी कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि निगम प्रशासन से कई बार समस्याओं के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि:

“अगर प्रशासन जल्द से जल्द पानी की समस्या और कर्मचारियों के वेतन भुगतान की दिशा में कार्रवाई नहीं करता, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।”

प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि:

  • सभी 40 वार्डों में नियमित जल आपूर्ति की जाए
  • प्लेसमेंट कर्मचारियों को बकाया वेतन तत्काल दिया जाए
  • भविष्य में वेतन समय पर देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को

Rudhauli Bolero Fire Accident: रूधौली में चलती बोलेरो बनी आग का गोला: धू-धू कर जली गाड़ी, मची अफरातफरी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Rudhauli Bolero Fire Accident रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरियागंज