chitransh-samaj: भोपाल में चित्रांश समाज का भव्य होली मिलन समारोह, पुष्प होली और हेल्थ कैंप रहा आकर्षण

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
chitransh-samaj-holi-milan-samaroh-bhopal

by ; digital desk

chitransh-samaj : भोपाल, मध्यप्रदेश चित्रांश समाज द्वारा वैभव मैरिज गार्डन में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी चित्रांश परिवारों ने बड़े उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

chitransh-samaj : फूलों की वर्षा के बीच लोगों ने आनंदपूर्वक होली का उत्सव मनाया

इस अवसर पर पुष्प होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें फूलों की वर्षा के बीच लोगों ने आनंदपूर्वक होली का उत्सव मनाया। इसके साथ ही फूड स्टॉल, फ्री मेडिकल हेल्थ कैंप और विभिन्न स्टॉल्स ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। हेल्थ कैंप का आयोजन मानसरोवर मेडिकल कॉलेज के सहयोग से किया गया, जहां लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। वहीं पीएनबी मेटलाइफ के स्टॉल ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

chitransh-samaj: कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें संजीव सक्सेना, कवियत्री संगीता वर्मा (सरल), शुभम वर्मा, पल्लवी राज सक्सेना और उनके पति दीपक दुबे, पुनीत जैन (रीजनल मैनेजर, पीएनबी मेटलाइफ), थिएटर आर्टिस्ट रीना बिष्ट, फैजान खान, समाज सेविका विजेता पूसे और सुनैना चंदेल सहित अन्य सम्मानित नागरिक शामिल हुए।

chitransh-samaj: इस अवसर पर श्री जी साड़ी वालों द्वारा मध्यप्रदेश चित्रांश समाज के आयोजकों राजीव सक्सेना, रूपाली खरे, दीप श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश अस्थाना, अर्किटेक्ट पूर्वी सक्सेना, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, डी.के. श्रीवास्तव, रचना सक्सेना, संजीव श्रीवास्तव और रीना सक्सेना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

chitransh-samaj: कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और समाज के लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए।

ये भी जानिए : कर्मश्री द्वारा विशाल भगवा यात्रा का आयोजन, हजारों नागरिकों ने भगवा ध्वज लेकर हिन्दू नववर्ष का शंखनाद किया

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर