Chinese army plotting in Ladakh: लद्दाख में नापाक साजिश रच रही चीनी सेना, पैंगोंग झील पर बना रही दूसरा पुल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

लद्दाख में नापाक साजिश रच रही चीनी सेना पैंगोंग झील पर बड़ा पुल बना रही है। यह चीन की तरफ पैंगोंग झील पर बना दूसरा पुल होगा, जिसका इस्तेमाल भारतीय सीमा के बेहद करीब टैंक, बख्तरबंद वाहनों जैसे भारी युद्ध वाहनों के परिवहन के लिए किया जाएगा।

नया पुल पूर्व में बने पुल के ठीक बगल में है

सूत्रों के मुताबिक पहले ब्रिज को दूसरे ब्रिज के निर्माण के लिए सर्विस ब्रिज के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। रिपोर्ट में रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चीन पहले पुल का इस्तेमाल अपनी क्रेन लगाने और अन्य निर्माण सामग्री लाने के लिए कर रहा है। नया पुल पूर्व में बने पुल के ठीक बगल में है। यह नया ब्रिज पहले से काफी बड़ा और चौड़ा है। सूत्र ने बताया कि चीन के नए पुल का निर्माण तीन हफ्ते पहले देखा गया है।

भारतीय सेना ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित चोटियों पर कब्जा कर लिया था

सूत्र ने कहा कि चीन की ओर से पैंगोंग झील के दोनों ओर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। चीन ने अपना पहला पुल पहले से बने ढांचे को फिट करके बनाया था ताकि वह भारतीय सेना के किसी भी आक्रामक ऑपरेशन का जवाब दे सके। इससे पहले भारतीय सेना ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर स्थित चोटियों पर कब्जा कर चीन को बैकफुट पर ला दिया था। चीन का मकसद भविष्य में इस तरह की कार्रवाई को रोकना है। अब खुर्नक से रुडोक के बीच का रास्ता चीन के पुल से 40 से 50 किमी कम हो गया है। पैंगोंग झील 135 किमी लंबी है जो चारों तरफ से जमीन से घिरी हुई है। यह झील लद्दाख से तिब्बत तक फैली हुई है। 

Ye Bhi Pade – आज का राशिफल 5 फरवरी 2025: मेष से लेकर मीन तक, इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार

ELECTION 2026: ‘कोई ताकत कमल खिलने से नहीं…,’ पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

ELECTION 2026: भोपाल/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी

Bhopal : एमपी ई-सेवा’ से डिजिटल गवर्नेंस को मिली रफ्तार, 1700 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर: सीएम

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' और इसके मोबाइल

Deputy Commissioner : जामताड़ा को मिला नया उपायुक्त, आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Deputy Commissioner : जिले के 27वें उपायुक्त बने आलोक कुमार जामताड़ा/संवाददाता: रतन

Mandatory Protest : TET अनिवार्यता के विरोध में लामबंदी,शिक्षकों की ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Mandatory Protest : आंदोलन और कानूनी लड़ाई साथ-साथ ,पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता

Child Sexual Abuse: कोरिया में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Child Sexual Abuse: पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज, हालत सामान्य Child

Buxar Job Camp : 21 अप्रैल को रोजगार मेला, 400 पदों पर भर्ती का मौका

बक्सर: जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने