अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर: शी जिनपिंग ने कहा- चीन किसी से नहीं डरता, जवाब में 125% टैरिफ लागू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
China Strikes Back: Raises Tariffs on U.S. Goods to 125%

BY: Vijay Nandan

नई दिल्ली : अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनातनी और तेज़ हो गई है। अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर 145% टैरिफ लगाने के बाद अब चीन ने भी पलटवार करते हुए अमेरिकी सामान पर सीमा शुल्क 84% से बढ़ाकर 125% कर दिया है, जो 12 अप्रैल से प्रभावी होगा।

चीन की दो टूक – टैक्स को हथियार न बनाए अमेरिका

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका की इस नीति की कड़ी आलोचना की है। प्रवक्ता ने कहा,

“अमेरिका टैक्स का इस्तेमाल धमकाने के औजार की तरह कर रहा है। केवल आंकड़ों का खेल खेलने से वास्तविक आर्थिक फायदा नहीं होता।”
चीन ने स्पष्ट किया है कि वह टैरिफ को अनावश्यक रूप से नहीं बढ़ाएगा, लेकिन अगर अमेरिका ने चीन के हितों को नुकसान पहुंचाया, तो वह मजबूती से जवाब देगा।

शी जिनपिंग की पहली प्रतिक्रिया

इस तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा:

“चीन किसी के दबाव में नहीं आता और न ही किसी से डरता है।”
बीजिंग में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ के साथ मुलाकात के दौरान शी ने कहा कि व्यापार युद्ध में कोई भी विजेता नहीं होता।
उन्होंने ज़ोर दिया कि चीन का विकास पिछले 70 वर्षों से आत्मनिर्भरता और मेहनत पर आधारित रहा है, न कि बाहरी मदद पर।

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में टकराव

अमेरिका और चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं और दोनों के बीच अरबों डॉलर का व्यापार होता है। अमेरिका को इस व्यापार में भारी घाटा हो रहा है। अब यह टैरिफ वॉर वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का कारण बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस टकराव से महंगाई बढ़ सकती है और वैश्विक मंदी की आशंका भी गहराई है।

अमेरिका और चीन में टैरिफ वॉर को ऐसे समझिए

तारीखअमेरिका द्वारा चीन पर टैरिफचीन द्वारा अमेरिका पर टैरिफबयान
1 फरवरी 202510%10–15%अमेरिका ने चीनी उत्पादों पर 10% टैरिफ लगाया; चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 10–15% टैरिफ की घोषणा की।
4 मार्च 2025अतिरिक्त 10% (कुल 20%)10–15%अमेरिका ने टैरिफ को 20% तक बढ़ाया; चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 10–15% टैरिफ की घोषणा की।
8 अप्रैल 202554% से बढ़ाकर 104%ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर टैरिफ को 104% तक बढ़ाया।
10 अप्रैल 2025कुल टैरिफ 145%व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि कुल टैरिफ 145% है, जिसमें 20% फेंटानिल से संबंधित अतिरिक्त टैरिफ शामिल है।
11 अप्रैल 202584% से बढ़ाकर 125%चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ को 125% तक बढ़ाया, लेकिन आगे वृद्धि नहीं करने का संकेत दिया।

ये भी पढ़िए ;सोना पहुंचा ऑल टाइम हाई पर, जानें दाम बढ़ने की 3 बड़ी वजहें

बांग्लादेश में विष्णु मूर्ति मिलने के बाद जमीन बंजर होने का रहस्य! ग्रामीणों में दहशत, वैज्ञानिक भी हैरान

- Advertisement -
Ad imageAd image

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

mp news : पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री राजपूत

mp news : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह

hpv-vaccination की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

hpv-vaccination शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति का किया आह्वान: उप मुख्यमंत्री शुक्ल hpv-vaccination

mp tourism : नौरादेही टाइगर रिजर्व की और बढ़ी रौनक, अब पर्यटकों को दिखेंगे ये नए वन्य जीव

mp tourism : मुख्यमंत्री द्वारा चीता पुनर्वास के लिए बाड़े का भूमि-पूजन,

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया जन-मन सभागार का भूमि पूजन

Jan Man Sabhagar Bhopal : मुख्यमंत्री निवास परिसर में बनेगा विशाल ऑडिटोरियम

Chhattisgarh : सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं संग देखी “द केरला स्टोरी”

Chhattisgarh : छात्राओं के साथ मुवी देखने पहुंची मंत्री रिपोर्टर: आकाश कसेरा

Mahasamund Ropeway Accident : महासमुंद में रोपवे हादसा, कांग्रेस जांच टीम पहुंची घटना स्थल

Mahasamund Ropeway Accident : मां खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा महासमुंद जिले के

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा