सोना पहुंचा ऑल टाइम हाई पर, जानें दाम बढ़ने की 3 बड़ी वजहें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Massive Surge: Gold and Silver Prices Hit New Highs

चांदी भी ₹92,627 प्रति किलो हुई

BY: Vijay Nandan


दिल्ली: भारत में सोने और चांदी की कीमतों ने नया इतिहास रच दिया है। शुक्रवार को सोना अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत ₹2,913 की बढ़ोतरी के साथ ₹93,074 प्रति 10 ग्राम हो गई है। इससे पहले यह दर ₹90,161 थी।

वहीं, चांदी की कीमत में भी ₹1,958 प्रति किलो का उछाल आया है, जिससे यह ₹92,627 प्रति किलो तक पहुंच गई। बीते महीने, 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का उच्चतम स्तर छुआ था, जबकि 3 अप्रैल को सोने की दर ₹91,205 तक पहुंची थी।


कीमतों में उछाल के तीन प्रमुख कारण

  1. अमेरिका की टैरिफ नीति और वैश्विक मंदी की आशंका
    वैश्विक स्तर पर ट्रेड वॉर की संभावनाएं बढ़ गई हैं, जिससे आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। ऐसे समय में निवेशक सोने को सुरक्षित माध्यम मानते हैं और इसमें निवेश बढ़ा रहे हैं।
  2. रुपए में कमजोरी का असर
    डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से आयात महंगा हो गया है। चूंकि भारत सोने का बड़ा आयातक है, ऐसे में गिरता रुपया कीमतों को और ऊपर धकेल रहा है। इस साल अब तक रुपये में करीब 4% की गिरावट आई है।
  3. शादी-विवाह का सीजन और मांग में इजाफा
    देश में शादी-ब्याह का मौसम शुरू हो गया है, जिससे सोने की ज्वेलरी की मांग में बढ़ोतरी हुई है। प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और जयपुर में ज्वेलर्स का कहना है कि ऊंचे दामों के बावजूद खरीदारी में तेजी देखी जा रही है।


मुख्य शहरों में सोने की कीमतें

शहर22 कैरेट (10 ग्राम)24 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹87,600₹95,555
मुंबई₹87,450₹95,400
कोलकाता₹87,450₹95,400
चेन्नई₹87,450₹95,400

2025 में अब तक 22% महंगा हुआ सोना

1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 प्रति 10 ग्राम थी, जो अब बढ़कर ₹93,074 हो गई है। यानी इस साल अब तक ₹16,912 (22%) की वृद्धि हो चुकी है।
इसी अवधि में चांदी की कीमत भी ₹86,017 से बढ़कर ₹92,627 हो गई है, यानी लगभग ₹6,610 (7%) की बढ़ोतरी।


सोना खरीदते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें

  1. सिर्फ BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें
    हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता का भरोसा मिलता है। हर पीस पर 6 अंकों का HUID (Hallmark Unique Identification Number) अंकित होता है जो उसकी प्रमाणिकता दर्शाता है।
  2. कीमत और वजन की जांच अवश्य करें
    खरीदारी से पहले विभिन्न सोर्स से सोने की कीमत की पुष्टि करें। 24 कैरेट सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन यह नरम होता है, इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 22 या 18 कैरेट में बनती है।
  3. कैश की जगह डिजिटल भुगतान करें और पक्का बिल लें
    सोना खरीदते समय डिजिटल मोड से भुगतान करना सुरक्षित होता है। UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करें और पक्का बिल लेना न भूलें। ऑनलाइन ऑर्डर करते समय पैकेजिंग और प्रमाणपत्र जरूर जांचें।

ये भी पढ़िए; रिमांड पर 26/11 का गुनहगार तहव्वुर राणा : पाकिस्तानी साजिश के उगलेगा राज ?

बांग्लादेश में विष्णु मूर्ति मिलने के बाद जमीन बंजर होने का रहस्य! ग्रामीणों में दहशत, वैज्ञानिक भी हैरान

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप

Chhattisgarh Top News: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण