,

करंट लगने से मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Laborer dies due to electric shock, angry family members block the road

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार शाम एक मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने में हंगामा किया और फिर पाटन रोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पाटन रोड पर पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। इस काम में बिजली का अस्थायी कनेक्शन सड़क किनारे पोल से अवैध रूप से लिया गया था, जिसे ऊपर से मिट्टी डालकर ढक दिया गया था। गुरुवार को हल्की बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था। अवैध और कटे हुए बिजली तारों के चलते पानी में करंट फैल गया और वहीं से गुजर रहे मजदूर परशुराम शिखा इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद परिजनों में भारी रोष फैल गया। पहले उन्होंने नेवई थाना का घेराव किया और फिर मृतक का शव लेकर पाटन रोड पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की और कहा कि 50 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए तत्काल दिए जाएंगे, और बाकी मुआवजा नियमानुसार दिया जाएगा।

हालांकि, परिजनों ने प्रशासन की बात मानने से इनकार कर दिया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

इस पूरे मामले ने प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। अवैध बिजली कनेक्शन और खुले तारों की वजह से एक निर्दोष मजदूर की जान चली गई।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

19 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में