,

सोनभद्र: दिल दहला देने वाली वारदात, सिगरेट के बहाने बुलाकर दोस्त की हत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image
Shocking incident in Sonbhadra, friend murdered after being called on pretext of smoking cigarette

आरोपी की बहन पर रखता था बुरी नजर –

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश:
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही दोस्त को सिगरेट पीने के बहाने बुलाकर बेरहमी से चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात महज इस वजह से हुई क्योंकि मृतक युवक, आरोपी की बहन पर गलत नज़र रखता था। इस सनसनीखेज वारदात से गांव में मातम पसरा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डुमरिया गांव निवासी करमचंद उर्फ छोटू बिंद (उम्र 19 वर्ष) सोमवार की रात अपने घर पर मौजूद था। तभी गांव के ही विजय उर्फ अर्जुन चौहान ने उसे फोन कर पास के पथरहिया चुआड़ बंधी के पास बुलाया। करमचंद बिना किसी शक के वहां पहुंचा। कुछ देर बातचीत के बाद विजय ने करमचंद पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। उसने पेट, सिर और कमर पर कई बार वार किए, जिससे करमचंद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विजय वहां से फरार हो गया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, करमचंद की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर रामपुर बरकोनिया थाने के एसओ कमल नयन दुबे, सीओ सदर रणधीर मिश्र और एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

करमचंद के पिता रमेश बिंद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विजय चौहान उर्फ अर्जुन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि करमचंद, विजय की चचेरी बहन पर बुरी नीयत रखता था। बहन ने यह बात विजय को बताई थी। कई बार समझाने के बावजूद जब करमचंद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो विजय ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि करमचंद दो भाइयों में छोटा था। उसकी असमय और दर्दनाक मौत से परिवार पूरी तरह सदमे में है। गांव में मातम छाया हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किए जाने की संभावना है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख