,

भाजयुमो के प्रदर्शन और तोड़फोड़ पर कांग्रेस ने जताया रोष

Congress expressed anger over the demonstration and vandalism by BJYM

FIR की मांग को लेकर आज एसपी से मिलेगी कांग्रेस

दुर्ग ब्रेकिंग न्यूज़
18 अप्रैल 2025

दुर्ग जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन और राजीव भवन में हुई तोड़फोड़ को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा की गई यह हरकत न केवल लोकतंत्र के खिलाफ है, बल्कि कानून व्यवस्था की भी खुली अवहेलना है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज शाम दुर्ग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात करने का निर्णय लिया है।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर करेंगे। कांग्रेस ने मांग की है कि दोषी भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।

कांग्रेस की ओर से इस मुलाकात के लिए वरिष्ठ नेताओं, पूर्व महापौर, वर्तमान और पूर्व पार्षदों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई तथा कांग्रेस के सभी विंग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने की बजाय हिंसा और तोड़फोड़ का रास्ता अपना रही है, जो बर्दाश्त के लायक नहीं है। कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असंवैधानिक कृत्यों पर रोक लगाई जाए और दोषियों को कानून के तहत सजा दी जाए।

19 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…