,

हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, सवारों ने कूदकर बचाई जान

- Advertisement -
Ad imageAd image
A moving car on the highway turned into a ball of fire, the passengers jumped out and saved their lives

इलाके में मचा हड़कंप

फ़िरोज़ाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब सोथरा रोड फ्लाईओवर पर चलते-चलते एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना दोपहर के समय की है जब एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार (नंबर UP83 BA 0399) आगरा की ओर से इटावा की तरफ जा रही थी। कार जैसे ही सोथरा रोड फ्लाईओवर पर पहुंची, उसमें अचानक धुंआ उठने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार में भीषण आग लग गई।

कार में बैठे लोगों ने समय रहते सतर्कता दिखाई और चलती कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और कार में आग लगने के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

19 अप्रैल 2025 का दैनिक राशिफल: जानें अपनी राशि का भविष्य

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में