,

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लॉन्च की ‘म्हारी सड़क’ एप

Chief Minister Nayab Singh Saini launched the 'Mhari Sadak' app in Panchkula.

बोले—अब हरियाणा की सड़कों की जानकारी जनता के हाथों में

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ‘म्हारी सड़क’ एप का शुभारंभ किया। इस एप के जरिए अब प्रदेश के नागरिक सड़कों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और सड़क संबंधी समस्याओं की शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एप हरियाणा के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम साबित होगा।


सड़कें विकास की रीढ़ हैं: मुख्यमंत्री सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए मजबूत सड़कों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देशभर में सड़क ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने का काम हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने एक नए हरियाणा के निर्माण का संकल्प लिया है। सड़क विकास न केवल संपर्क का माध्यम है, बल्कि यह रोजगार, शिक्षा और उद्योगों के विस्तार का आधार भी है।”


एप से होगी पारदर्शिता और जवाबदेही

‘म्हारी सड़क’ एप की विशेषता बताते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि जब भी कोई नागरिक इस एप पर सड़क से जुड़ी शिकायत दर्ज करेगा, वह सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचाई जाएगी।
इस एप पर न केवल शिकायत दर्ज होगी बल्कि समस्या के समाधान की प्रगति और स्थिति की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहल पारदर्शिता बढ़ाने और जनता को जवाबदेही का अनुभव कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।


हरियाणा में सड़क विकास का नया अध्याय

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना का शुभारंभ किया गया है, जो आने वाले वर्षों में ‘विकसित भारत–विकसित हरियाणा’ के लक्ष्य को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि 21 सितंबर को हिसार से 4,827 करोड़ रुपए की लागत से 9,410 किलोमीटर लंबी और 4,227 सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्यों की शुरुआत की गई।
पिछले 11 वर्षों में हरियाणा सरकार ने 13,703 किलोमीटर लंबी सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर 28,651 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जबकि 2,534 करोड़ रुपए की लागत से 2,417 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण हुआ है।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 1,070 करोड़ रुपए की लागत से 2,432 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है।

Yogi Adityanath: राज्यसभा चुनाव ने बता दिया यूपी विधानसभा चुनाव का परिणाम: सीएम योगी

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…