,

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 20 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 20 सितंबर 2025

BY: MOHIT JAIN

छत्तीसगढ़ में हर दिन कई बड़ी घटनाएँ सुर्खियाँ बन रही हैं। कहीं झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मौत हुई, तो कहीं शराब घोटाले और जीएसटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई सामने आई। वहीं नवरात्र पर ट्रेनों का विस्तार और यात्रियों को नई सुविधाएँ राहत आइए पढ़िए आज की छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें:

1. झोलाछाप डॉक्टर ने ली मरीज की जान

बालोद में पाइल्स का इलाज करा रहे एक मरीज की मौत हो गई। झोलाछाप डॉक्टर ने प्राइवेट पार्ट में एक साथ 9 इंजेक्शन लगाए, जिससे पेट फूल गया और खून बहने से मरीज की जान चली गई।


2. नवरात्र पर ट्रेन यात्रियों को राहत

डोंगरगढ़ स्टेशन पर नवरात्र के दौरान 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 9 दिन रुकेंगी। इसके अलावा दो मेमू ट्रेनों का विस्तार गोंदिया तक किया गया है और एक स्पेशल मेमू भी चलाई जाएगी।


3. सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में सीबीआई ने तत्कालीन सचिव ध्रुव, नियंत्रक आरती, टामन की 2 बहुओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।


4. शराब घोटाले में गिरफ्तारी

ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड आईएएस निरंजन दास और पुरोहित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। यह मामला बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा है।


5. ईडी की जांच में बड़ा खुलासा

ईडी ने 23 लोगों के खिलाफ जांच की है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर महीने कार्टून में शराब घोटाले का पैसा राजीव भवन जाता था। तीन साल में लगभग 960 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है।


6. जीएसटी विभाग की कार्रवाई

स्टेट जीएसटी विभाग ने 26 फर्जी फर्मों का भंडाफोड़ किया। इनसे 822 करोड़ के ई-वे बिल बनवाए गए, लेकिन रिटर्न बेहद कम था। इस घोटाले में 100 करोड़ की टैक्स चोरी का अंदेशा है।


7. नशे के कारोबार पर पुलिस का अभियान

रेंज पुलिस ने 5 जिलों में 142 टीमों के साथ 381 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया।


8. भाजपा का स्वदेशी अभियान

भाजपा अगले 3 महीने तक जीएसटी पर कार्यशालाएँ करेगी। यह अभियान प्रदेश से मंडल स्तर तक घर-घर पहुंचाया जाएगा, ताकि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिले।


9. त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी सुविधा

त्योहारी सीजन में रेलवे यात्रियों को आसान टिकटिंग, सुरक्षा और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराएगा। इससे भीड़भाड़ वाले दिनों में यात्रियों को राहत मिलेगी।


10. कैंसर कॉन्क्लेव में लाइव डेमो

कैंसर कॉन्क्लेव में डॉक्टरों ने लाइव डेमो के जरिए थायरॉइड कैंसर का इलाज सीखने की बारीकियाँ समझीं। रिपोर्ट के अनुसार, थायरॉइड कैंसर के केस 3 गुना बढ़े हैं, लेकिन सही इलाज से 99% मरीज ठीक हो सकते हैं।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…