छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 6 अक्टूबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: 6 अक्टूबर 2025

BY: MOHIT JAIN

छत्तीसगढ़ में अपराध, राजनीति, और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं। रायपुर से लेकर बिलासपुर और दुर्ग तक घटनाओं की चर्चा पूरे प्रदेश में है। पढ़िए आज की 10 सबसे अहम खबरें:

1. 1 थप्पड़ के बदले डबल मर्डर: सफारी से कुचलकर मार डाला

राजधानी के पास एक खौफनाक वारदात ने सबको चौंका दिया।
एक युवक ने 5 साल पुराने थप्पड़ का बदला लेते हुए स्कूटी सवार दो युवकों को अपनी सफारी कार से कुचलकर मार डाला।
पहले टक्कर मारी, फिर बार-बार गाड़ी चढ़ाई।

2. रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री बोल हिन्दुओं को गुलामी की आदत

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में धर्मसभा के दौरान कहा
“हिन्दू अब भी मानसिक रूप से गुलाम हैं, जबकि धर्मांतरण अगर स्वेच्छा से हो तो उसे रोकना गलत है।”

3. बिलासपुर में युवक डैम में डूबा

चचेई डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक डूब गया।
अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा और सुबह फिर तलाश शुरू की गई।

4. ट्रक ने बोलेरो को रौंदा, 5 की मौत

बालाघाट से बिलासपुर जा रही बोलेरो ट्रक से भिड़ गई।
इस दर्दनाक हादसे में तीन महिला टीचर, एक बच्ची और ड्राइवर की मौत हो गई।

5. PhD के बाद किसान बना इनोवेटर: फसल चक्र से बढ़ाया उत्पादन

कबीरधाम के युवा किसान ने खेती में नवाचार करते हुए डबल ड्रिप सिस्टम और फसल चक्र तकनीक से उत्पादन दोगुना किया।

6. बिलासपुर नगर निगम की बैठक आज होगी हंगामेदार

बिलासपुर में आज सामान्य सभा की बैठक में आवास, सफाई और जर्जर सड़कों के मुद्दे छाए रहेंगे।
विपक्ष इन मुद्दों पर निगम प्रशासन को घेरने की तैयारी में है

7. दुर्ग-भिलाई में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

देर रात जारी आदेश में 5 थानों के टीआई और 2 पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं।
नए अफसरों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

8. रायगढ़ में अवैध शराब पर ग्रामीणों की सख्ती

रायगढ़ जिले के छिछोर और उमरिया गांवों में पंचायत ने अनोखा फैसला लिया है
अगर किसी ने गांव में अवैध शराब बेची, तो उसे ₹21,000 जुर्माना देना होगा।

9. रायपुर-बिलासपुर एनएच पर खतरनाक स्पीड ब्रेकर

राज्य के कई हाईवे पर अनाधिकृत और ऊंचे स्पीड ब्रेकर फिर से बना दिए गए हैं।
वाहन चालक इन्हें “जानलेवा जाल” बता रहे हैं।

10. फर्जी मैट्रिमोनियल साइट से ₹50 लाख की ठगी

रायपुर पुलिस ने एक साइबर गैंग को गिरफ्तार किया है जो मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से शादी का झांसा देकर ठगी करता था।

Fatehabad: फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन जारी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Report by: Sunil Kumar Fatehabad: हरियाणा के फतेहाबाद में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों

GoldSilverPriceToday : सोने-चांदी में हल्की तेजी, जानें अपने शहर के ताजा रेट

GoldSilverPriceToday नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में मामूली

Prakash Raj ने ‘रामायण’ पर दिया विवादित बयान, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज

Prakash Raj: अपने बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले बयानों के

Israel Lebanon के बीच 10 दिन का सीजफायर, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Israel Lebanon: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म

Pakistan Factory Explosion: खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में हुआ विस्फोट, 8 लोगों की मौत, कई झुलसे

Pakistan Factory Explosion: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. पावर प्लांट हादसा, अनिल

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 20 जिलों में लू

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने

Singhitarai Plant Blast : 20 मजदूरों की मौत, मंत्री का अस्पताल दौरा, मुआवजे का बड़ा ऐलान

Singhitarai Plant Blast : भीषण विस्फोट के बाद राहत-बचाव अभियान जारी Singhitarai