Rohtas NH-2 पर ट्रैवलर-ट्रक की भीषण टक्कर, 1 की मौत, 19 घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Rohtas

Report by: Avinash Srivastwa

Rohtas: रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी ट्रैवलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान तमिलनाडु के कांचीपुरम निवासी रामो के रूप में हुई है। घायलों के अनुसार सभी यात्री तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वाराणसी से गया मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैवलर और ट्रक आमने-सामने भिड़ गए और यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Rohtas: बचाव और अस्पताल में इलाज

घटना की सूचना मिलते ही डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Rohtas

अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 19 घायलों का इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

Rohtas: पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह जुटी हुई है।

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को