,

Gold- Silver Price: सोना-चांदी में तेजी, 10 ग्राम सोना 1,59,043 रुपए, 1 किलो चांदी 2,65,650 रुपए पर पहुंची

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gold- Silver Price

Gold- Silver Price: 26 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 35 रुपए बढ़कर 1,59,043 रुपए पर पहुंच गया है, जबकि कल यह 1,59,008 रुपए था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 233 रुपए बढ़कर 2,65,650 रुपए पर पहुंच गई है। कल इसका भाव 2,65,417 रुपए प्रति किलो था।

Gold- Silver Price: 2026 में अब तक सोना और चांदी हुई महंगी

इस साल सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2026 में अब तक सोने की कीमत में 26,000 रुपए और चांदी में 35,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी छुआ था।

Gold- Silver Price: 2025 में सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल

Gold- Silver Price

पिछले साल सोना 57,000 रुपए (लगभग 75%) महंगा हुआ। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,000 रुपए था, जो 31 दिसंबर 2025 तक बढ़कर 1,33,000 रुपए हो गया।

चांदी की बात करें तो 2025 में इसका भाव 1.44 लाख रुपए (167%) बढ़ा। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,000 रुपए थी, जो साल के अंत तक 2.30 लाख रुपए प्रति किलो हो गई।

Gold- Silver Price: 2026 में सोने की कीमतें और बढ़ सकती हैं

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी UBS का अनुमान है कि 2026 में सोने की मांग और तेज होगी। 2025 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 863 टन सोना खरीदा था, जो 2026 में बढ़कर 950 टन तक पहुंच सकता है। साथ ही गोल्ड ईटीएफ (ETF) में निवेश 825 टन तक बढ़ने की उम्मीद है।

UBS की रिपोर्ट के अनुसार, साल के मध्य तक सोने का भाव 6,200 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर को छू सकता है। रुपए के हिसाब से सोने का भाव 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को