Bokaro : नवविवाहित युवक ने फंदे से लटककर दी जान, गर्भवती पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या और प्रताड़ना का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bokaro

Report: Sanjeev kumar

Bokaro शहर के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई। सेक्टर 6 बी निवासी गौतम कुमार का शव उसके पिता के आवास में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। इस घटना ने तब नया मोड़ ले लिया जब मृतक की पत्नी ने अपने सास-ससुर और ननद पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शादी के आठ महीने बाद ही उजड़ा सुहाग

Bokaro जानकारी के अनुसार, मृतक गौतम कुमार और शिवानी कुमारी का विवाह 4 जुलाई 2025 को हुआ था। वर्तमान में शिवानी गर्भवती है और कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। शिवानी ने बताया कि वह अपने पति के कहने पर ही मायके गई थी, क्योंकि ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति की मौत की खबर मिलते ही शिवानी थाना पहुँची और अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप

Bokaro थाने में दिए गए आवेदन में शिवानी ने अपने ससुर निरंजन कुम्हार, सास कल्याणी देवी और ननद रूबी देवी को अपने पति की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले न केवल उसे बल्कि उसके पति को भी मानसिक रूप से परेशान करते थे। शिवानी का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित प्रताड़ना का परिणाम है, जिसके कारण गौतम को यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा या उसकी हत्या की गई है।

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

Bokaro सेक्टर 6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक के आत्महत्या की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी का आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Read this: Nanaji deshmukh : नानाजी देशमुख ने अपना जीवन ग्राम विकास, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए किया समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: