,

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त 

Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पेंड्रा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्लीपर बस से करीब 245 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गांजे की यह खेप ओडिशा के मलकानगिरी से छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा क्षेत्र में सप्लाई के लिए लाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बस मालिक-सह-चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ganja Smuggling : 49 पैकेटों में रखा था गांजा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यात्री स्लीपर बस के जरिए बड़ी मात्रा में गांजे की खेप पेंड्रा की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पेंड्रा थाना पुलिस ने कोटमी इलाके में घेराबंदी कर संदिग्ध बस को रोका और तलाशी ली।

Ganja Smuggling

तलाशी के दौरान बस से करीब 245 किलो गांजा 49 पैकेटों में बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार रुपये बताई है।

Ganja Smuggling : बस समेत करीब 1.73 करोड़ का सामान जब्त

पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही करीब 50 लाख रुपये कीमत की स्लीपर बस और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गांजे और बस की कीमत को मिलाकर जब्त सामग्री का मूल्य करीब 1.73 करोड़ रुपये बताया गया है।

Ganja Smuggling

Ganja Smuggling : बस मालिक और सहयोगी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने बस मालिक एवं चालक दिलीप कुमार हिंडिया, निवासी मलकानगिरी, ओडिशा और उसके सहयोगी भीमसेन केवट, निवासी मरवाही क्षेत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार भीमसेन केवट कटघोरा से बस में सवार हुआ था और आगे का रास्ता बताने के लिए चालक के साथ यात्रा कर रहा था।

Ganja Smuggling : मलकानगिरी से कोरबा और जीपीएम तक सप्लाई की थी तैयारी

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि गांजे की खेप ओडिशा के मलकानगिरी से लाई जा रही थी और इसे कोरबा तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में पहुंचाने की तैयारी थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायर, रिसीवर और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटा रही है।

Ganja Smuggling : NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पेंड्रा थाने में मामले में अपराध क्रमांक 345/2026 के तहत NDPS Act की धारा 20(b)(II) और 29 में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है और तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

Read More : Aadhaar Card Name Correction: आधार कार्ड में नाम गलत है तो ऐसे कराएं सुधार, UIDAI ने तय किए हैं ये नियम

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…