,

Rohini Acharya RJD: RJD की कमान संभालने की चर्चा पर रोहिणी आचार्य ने दिया जवाब, बोलीं- अभी माता-पिता की सेवा प्राथमिकता

Rohini Acharya RJD

BY: Yoganand Shrivastva

Rohini Acharya RJD बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की कमान संभालने को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। इंडिया टीवी से बातचीत में रोहिणी ने कहा कि वह फिलहाल अपने पिता की देखभाल के लिए आई हैं और उनका पूरा ध्यान माता-पिता की सेवा पर है। हाल ही में वह सिंगापुर से पटना लौटी थीं और उन्होंने अपने इस दौरे को निजी बताया था।

रोहिणी ने कहा कि वह सुबह की सैर से लेकर रात के भोजन तक अपने पिता के साथ रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर RJD की कमान संभालने को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह अपने पिता के लिए यहां आई हैं और फिलहाल उनकी प्राथमिकता माता-पिता की सेवा करना है।

राजनीति में आने के सवाल पर बोलीं- आगे क्या होगा, कैसे बता सकती हूं

Rohini Acharya RJD जब रोहिणी आचार्य से पूछा गया कि क्या वह भविष्य में सक्रिय राजनीति में लौटेंगी, तो उन्होंने कहा कि अभी वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकतीं। उनके मुताबिक फिलहाल माता-पिता की सेवा से बड़ी कोई प्राथमिकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि आगे चलकर क्या होगा, यह अभी नहीं बताया जा सकता, लेकिन इस समय वह क्या कर रही हैं, यह स्पष्ट है। रोहिणी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना गलत नहीं है और बिहार के विकास की इच्छा हर किसी की हो सकती है।

राजनीतिक टिप्पणी से बनाई दूरी

Rohini Acharya RJD रोहिणी आचार्य ने बातचीत के दौरान कहा कि वह फिलहाल राजनीतिक मुद्दों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए भी समय आएगा और उस समय इस पर विस्तार से बात की जा सकती है।

रोहिणी का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके हालिया पटना लौटने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हुई हैं। इससे पहले सितंबर के अंत में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता के बुलावे पर जल्द आने की बात कही थी और 1 अक्टूबर को पटना पहुंचकर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से मुलाकात की थी।

Read this: World Bank India GDP Forecast: भारत की आर्थिक रफ्तार पर विश्व बैंक का भरोसा बढ़ा, FY27 में 7.1 प्रतिशत विकास दर का अनुमान

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…