,

UP Rajya Sabha Election: सीएम योगी की मौजूदगी में भाजपा के आठों राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

UP Rajya Sabha Election

Report: Vandna Rawat

UP Rajya Sabha Election लखनऊ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार ने विधान भवन में अपना नामांकन पत्र जमा किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं।

नामांकन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विधान भवन पहुंचे।

इससे पहले भाजपा ने 5 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीटों के लिए इन आठ नामों की घोषणा की थी। पार्टी की ओर से घोषित सूची में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।

16 अक्टूबर को होना है राज्यसभा चुनाव

UP Rajya Sabha Election उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 9 अक्टूबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित है। मतदान 16 अक्टूबर को होगा।

भाजपा की ओर से घोषित आठ उम्मीदवारों में दो महिला प्रत्याशी प्रियंका सिंह रावत और श्रुति गंगवार भी शामिल हैं। अब नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश करेगी।

Read this: France-Spain Protest : यूरोप के सामाज में क्यों बढ़ी बेचैनी, फ्रांस से स्पेन और कोसोवो तक सड़कों पर बवाल

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…