,

Buxar : जयमाला के स्टेज पर खूनी खेल, सनकी आशिक ने दुल्हन को पेट में मारी गोली; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Buxar

Buxar बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा के मल्लाह टोली में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। जब शादी समारोह में जयमाला की रस्म चल रही थी, तभी एक युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को गोली मार दी। गोली दुल्हन के पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। इस घटना के बाद शादी के मंडप में कोहराम मच गया और बारात में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

जयमाला के वक्त मुंह ढककर पहुँचा हमलावर

Buxar जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (सुलेमानपुर) से बारात चौसा आई थी। रात में नाच-गाने और उल्लास के बीच दूल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े थे। तभी एक युवक मुंह ढककर भीड़ के रास्ते स्टेज तक पहुँचा और अचानक दुल्हन आरती कुमारी (पिता नंद जी मल्लाह) पर फायर कर दिया। गोली लगते ही आरती जमीन पर गिर पड़ी। गंभीर स्थिति में उसे बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

पड़ोसी निकला हमलावर, पहले भी दी थी धमकी

Buxar घायल आरती ने बेहोश होने से पहले हमलावर की पहचान अपने पड़ोसी दीनबंधु के रूप में की है। बताया जा रहा है कि यह मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीनबंधु आरती से एकतरफा प्यार करता था और उसकी शादी के खिलाफ था। वह पहले भी कई बार आरती की शादी तुड़वाने की नाकाम कोशिश कर चुका था। शादी के दिन अपनी सनक में उसने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी

Buxar घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बक्सर के एसपी शुभम आर्य स्वयं मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी दीनबंधु की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल, पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read this: Vidisha : लटेरी में जंगल राज: ‘मेरे इशारे पर चलते हैं बड़े अफसर’, वकील ने नाकेदार को दी जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…