,

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चंपई सोरेन मारेंगे पलटी! जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Champai Soren

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान जल संसाधन मंत्री चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के चर्चा जोरों पर है। हालांकि विधानसभा चुनाव से पहले ही इन अफवाहों को उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि क्या अफवाहें हैं, नहीं हैं, यह हमें नहीं पता। हमें खबर ही नहीं पता है तो हम सच, झूठ का क्या आंकलन करेंगे। हमें कुछ नहीं पता है। हम जहां हैं वहीं हैं।

हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें कथित भूमि घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था। उनकी अनुपस्थिति में चंपई सोरेन 2 फरवरी से 3 जुलाई तक मुख्यमंत्री रहे। 28 जून को हेमंत सोरेन को झारखंड उच्च न्यायालय ने मामले में जमानत दे दी थी। 4 जुलाई को उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 49 वर्षीय नेता ने अपने मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन को शामिल किया, जिन्हें उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभागों के अलावा जल संसाधन विभाग भी दिया गया था।

चंपई सोरेन की क्या गलती थी?

विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के सांसद दीपक प्रकाश ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर झामुमो नेतृत्व की आलोचना की है और कहा कि “वह एक बड़ी शख्सियत हैं। झारखंड के 3.5 करोड़ लोग उनके काम से खुश थे… लेकिन जिस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। यह एक झटका था कि एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया गया। उनकी क्या गलती थी?” साथ ही उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन को पार्टी में शामिल करना केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक