,

CG TOP 10: कोरबा फैक्ट्री में भीषण आग, सक्ती में ACB की कार्रवाई से लेकर सीएम साय के दौरे तक

Chhattisgarh Top 10

1. CG TOP 10: कोरबा की कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

CG TOP 10: कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।


2. सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन रिश्वत लेते गिरफ्तार

एसीबी बिलासपुर ने सक्ती जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संतोष कुमार पटेल को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पे-डेटा भेजने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई।


3. CG TOP 10: गरियाबंद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अमलीपदर पहुंचे, जहां उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में आयोजित संत युवराज पांडे की कथा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।


4. अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से 3 अपचारी बालक फरार

गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी सेंटर से तीन अपचारी बालक बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।


5. CG TOP 10: बलरामपुर में छह हाथियों का दल सक्रिय, ग्रामीणों में दहशत

रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में एक लोनर सहित छह हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों ने अब तक दो मकानों और एक राइस मिल को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


6. रायगढ़ में ABVP ने शिक्षा सुधार को लेकर सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत, शिक्षकों की भर्ती और निजी स्कूलों की जांच सहित छह प्रमुख मांगें रखीं। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।


7. सरगुजा में 107 पाव अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मध्य प्रदेश की 107 पाव विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है।


8. CG TOP 10: भानुप्रतापपुर को मिली नई एम्बुलेंस की सौगात

गोदावरी इस्पात एवं पॉवर लिमिटेड की ओर से भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को एम्बुलेंस भेंट की गई। इससे क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।


9. कोरिया में 7 भैंस-भैंसों से भरी पिकअप जब्त

सोनहत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात मवेशियों से भरी एक पिकअप वाहन जब्त की। चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

READ ALSO: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम


10. CG TOP 10: मरवाही में सड़क हादसों में 17 गायों की मौत का दावा

मरवाही क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर सड़क दुर्घटनाओं में 17 गायों की मौत होने का दावा किया गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और विपक्ष ने सरकार की गौ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 6 सितंबर 2026, रविवार का दिन मेष से मीन

UNESCO Tentative List : शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की Tentative List में शामिल

जयपुर। राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में