,

CG TOP 10: पेंड्रा सड़क हादसा, नवा रायपुर हत्याकांड, बाइक चोर गिरोह, लकड़ी तस्करी और कांग्रेस का प्रदर्शन

Chhattisgarh Top 10

1. CG TOP 10: पेंड्रा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत

CG TOP 10: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

2. नवा रायपुर में युवक की सिर कुचलकर हत्या

राखी थाना क्षेत्र के बेंद्री गांव में अज्ञात युवक का सिर कुचला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव की पहचान और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

3. रायगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

रायगढ़ पुलिस ने 21 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर रायगढ़, कोरबा, सक्ती और ओडिशा के कई इलाकों से बाइक चोरी करने का आरोप है। दो आरोपी अब भी फरार हैं।

4. CG TOP 10: रायपुर में अवैध खैर लकड़ी तस्करी पर बड़ा एक्शन

वन विभाग के राज्य उड़नदस्ता ने रायपुर में कथित अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गोदाम सील किया और दो ट्रकों से अधिक खैर की लकड़ी जब्त की। मामले की जांच जारी है।

5. दंतेवाड़ा में नक्सलियों के डंप से हथियार और सोना बरामद

बारसूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार, विस्फोटक, 116 ग्राम सोना, 2 लाख रुपये नकद और अन्य सामग्री बरामद की।

6. CG TOP 10: चिरमिरी निगम कर्मचारियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी के कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। वेतन जारी नहीं होने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी गई है।

7. राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मुद्दे पर कांग्रेस ने रायपुर समेत प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने मामले की CBI जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

8. चांपा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले में विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 35 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

9. CG TOP 10: गरियाबंद में 35 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

देवभोग पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 35 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 17.5 लाख रुपये आंकी गई है।

READ ALSO: Gold Silver Price 9 July 2026 : 4 दिन में ₹15,000 टूटी चांदी, सोना ₹1.43 लाख से नीचे, जानें आपके शहर का ताजा भाव

10. भिलाई स्टील प्लांट में करंट लगने से कर्मचारी की मौत

भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल विभाग में मेंटेनेंस कार्य के दौरान करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…