,

सेलीना जेटली ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, शेयर की दर्दभरी कहानी

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलीना जेटली और उनके पति पीटर हाग के बीच नया विवाद सुर्खियों में आया है। जेटली ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और कथित आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की है। इस मामले के सामने आने के कुछ समय बाद ही सेलीना ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने दर्द और अकेलेपन की कहानी बयां की।

पोस्ट में सेलीना ने लिखा कि उन्हें कभी यह नहीं लगा था कि उन्हें अपने जीवन के सबसे कठिन समय में अकेले लड़ना पड़ेगा, बिना किसी परिवार या सपोर्ट सिस्टम के। उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर उन्होंने भरोसा किया था, वे चले गए और जिन वादों पर विश्वास था, वे टूट गए। फिर भी, उन्होंने कहा कि इस कठिनाई ने उन्हें कमजोर नहीं किया, बल्कि अंदर की ताकत और हिम्मत से मिलने का मौका दिया। उन्होंने बताया कि एक सैनिक की बेटी होने के नाते उन्हें संघर्ष और दृढ़ता की सीख मिली है, और अब वह अपने बच्चों, अपनी इज्जत और अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हैं।

सेलीना ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके कानूनी प्रतिनिधि, करंजवाला एंड कंपनी, उनके मामले में उनके अधिकार और सुरक्षा की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के अंत में सभी से अपील की कि किसी भी आधिकारिक जानकारी या बयान के लिए उनके कानूनी टीम से संपर्क किया जाए।

मामले की जानकारी के अनुसार, सेलीना ने अपने पति पीटर हाग पर मानसिक उत्पीड़न, क्रूरता और घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई है। मुंबई की अदालत ने इस मामले में हाग को नोटिस जारी किया है। जेटली ने अपने पति को “नार्सिसिस्ट” बताते हुए मासिक भरण-पोषण के लिए 10 लाख रुपये की मांग भी की है।

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…