,

Camera Shaped House: कैमरे जैसा घर, बेटों के नाम Canon, Nikon और Epson! कर्नाटक के फोटोग्राफर की अनोखी कहानी हुई वायरल

Camera Shaped House

Camera Shaped House: कर्नाटक के बेलगावी जिले में रहने वाले पेशेवर फोटोग्राफर रवि होंगल ने अपने फोटोग्राफी के जुनून को ऐसा रूप दिया है कि उनका घर आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपने सपनों का तीन मंजिला घर बिल्कुल कैमरे के आकार में बनवाया है और उसका नाम ‘क्लिक (Click)’ रखा है। हाल ही में इस अनोखे घर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहे हैं।

Camera Shaped House: रवि होंगल का कैमरों के प्रति प्रेम केवल घर तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने अपने तीन बेटों के नाम भी मशहूर कैमरा ब्रांड्स Canon, Nikon और Epson पर रखे हैं। उनके अनुसार, फोटोग्राफी ही उनके परिवार की पहचान और आजीविका का सबसे बड़ा माध्यम है, इसलिए उन्होंने अपने इस जुनून को हमेशा के लिए यादगार बनाने का फैसला किया। बताया जाता है कि इस घर को बनाने के लिए उन्होंने अपना पुराना मकान बेच दिया और रिश्तेदारों से भी आर्थिक मदद ली थी।

Camera Shaped House: 30 साल के फोटोग्राफी के जुनून को घर की डिजाइन में उतारा, तीन मंजिला मकान का नाम रखा ‘Click’

इस अनोखे घर की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिजाइन है। बाहर से यह एक विशाल DSLR कैमरे जैसा दिखाई देता है। घर में कैमरे के लेंस, फ्लैश, व्यूफाइंडर, मेमोरी कार्ड और फिल्म रोल जैसी डिजाइन को खूबसूरती से शामिल किया गया है। वहीं, अंदर की सजावट भी पूरी तरह फोटोग्राफी थीम पर आधारित है। यही वजह है कि यह घर पर्यटकों, फोटोग्राफी प्रेमियों और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

read also: Guru Purnima 2026 : गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की समीक्षा, पूरे मध्यप्रदेश में होंगे गुरु पूजन एवं सम्मान कार्यक्रम

Camera Shaped House: लेंस जैसी खिड़कियां, फिल्म रोल जैसी बालकनी और कैमरा थीम वाला इंटीरियर बना लोगों के आकर्षण का केंद्र

रवि होंगल का कहना है कि यह घर उनके 30 वर्षों के फोटोग्राफी प्रेम और मेहनत का प्रतीक है। उनका सपना था कि उनका घर भी उनकी पहचान और उनके पेशे की कहानी बयां करे। आज उनका यह अनोखा घर देश-दुनिया में चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इसे देखकर उनके जुनून की सराहना कर रहे हैं।

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 2 ODI कब होगा? जानें मैच की तारीख, समय और वेन्यू

2 ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच शुरू…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. महादेव सट्टा ऐप…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल में…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 5 अक्टूबर 2026, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों…

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…