Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर में बस और पिकअप की टक्कर, 10 मजदूरों की मौत, 25 से अधिक घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bulandshahr Road Accident

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 25 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि घायलों का ईलाज किया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक हादसा सलेमपुर-बदायूं मार्ग पर हुआ। जहां एक बस और पिकअप में टक्कर हो गई। पिकअप में गाजियाबाद की एक कंपनी में काम करने वाले 35 से अधिक मजदूर सवार थे। सभी मजदूर गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।

जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने कहा, “आज एक पिकअप गाड़ी गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी और एक बस बुलंदशहर की तरफ आ रही थी और सलेमपुर थाने के पास बहुत दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटी है, जिसमें 10 लोगों की मृत्यु हो गई है और 27 लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।”

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया