कोंडागांव में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश: नजुल नायब तहसीलदार दिनेश ठाकुर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bribery exposed in Kondagaon: Nazul Naib Tehsildar Dinesh Thakur arrested red handed taking bribe of 15 thousand

कोंडागांव जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नजुल नायब तहसीलदार दिनेश ठाकुर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई उनके आवास पर छापा मारकर की गई, जहां वे शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले रहे थे।

जमीन पर से कब्जा हटवाने की मांग पर मांगी रिश्वत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश ठाकुर ने एक व्यक्ति की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई करने के एवज में 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में एसीबी से शिकायत की, जिसके आधार पर जाल बिछाया गया और ACB की टीम ने तहसीलदार को रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा।

घर में हुई कार्रवाई

छापे के दौरान ACB की टीम ने तहसीलदार दिनेश ठाकुर के घर से रिश्वत की रकम बरामद की, और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

प्रशासन में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद कोंडागांव प्रशासन और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है।

एसीबी की चेतावनी

एसीबी ने साफ किया है कि आम जनता से रिश्वत मांगने या भ्रष्ट आचरण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत ACB को दें।

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और