ब्रेकिंग अपडेट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे कुशालपुर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Breaking Update: Chief Minister Vishnu Dev Sai reached Kushalpur

शहीद आकाश राव गिरीपूंजे को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज एक बार फिर अपने संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ नेतृत्व का परिचय दिया। घायल जवानों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे कुशालपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपूंजे के निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद के परिजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने शहीद के शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता देगी और शहीद की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।

पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने शहीद आकाश राव गिरीपूंजे के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और एक मौन प्रार्थना के जरिए उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

नक्सल हमले में शहीद हुए थे आकाश राव

गौरतलब है कि आकाश राव गिरीपूंजे हाल ही में एक नक्सली मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए थे। वे अपनी ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस और निष्ठा का परिचय देते हुए शहीद हुए, जिससे पूरे राज्य में शोक की लहर है।

Ramchandrapur Encroachment Removal: बलरामपुर के रामचन्द्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Ramchandrapur Encroachment Removal: एसडीएम और राजस्व-वन विभाग की मौजूदगी में चल रहा

MP TOP 10: शिक्षा, सुरक्षा और विकास से जुड़ी अहम अपडेट्स पर एक नजर

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड 10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी