,

BORDER-2: का टीजर रिलीज, फिर दिखेगी भारतीय सेना के शौर्य की कहानी

- Advertisement -
Ad imageAd image
BORDER-2

BORDER-2: साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘बॉर्डर 2’ का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म के टीजर में एक बार फिर भारतीय सेना के शौर्य, एक्शन और इमोशन की झलक देखने को मिलती है।

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म
‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। यह साल 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। पहले पार्ट में सनी देओल अहम भूमिका में थे और इस बार भी वे फिल्म का हिस्सा हैं।

23 जनवरी 2026 को होगी रिलीज
‘बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के करीब रिलीज होने के कारण फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

दमदार कलाकारों की टोली
फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन गंभीर सैनिक के अवतार में नजर आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ इमोशनल गहराई लाते दिखते हैं, जबकि अहान शेट्टी युवा सैनिक के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

‘संदेसे आते हैं’ होगा रीक्रिएट
‘बॉर्डर 2’ में पहली फिल्म के लोकप्रिय गीत ‘संदेसे आते हैं…’ को रीक्रिएट किए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस बार इस गाने को सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा गा सकते हैं, जबकि संगीत मिथुन देंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Dhurandhar की आंधी…. उड़ गए सारे रिकॉर्ड्स, बॉक्स ऑफिस पर अकेली पड़ी भारी

दर्शकों ने की टीजर की तारीफ
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है। दर्शकों ने दमदार डायलॉग्स, रियल वॉर विजुअल्स, मजबूत इमोशनल अंडरकट और गरिमा के साथ दिखाए गए नॉस्टैल्जिया को खास बताया है। शुरुआती रिव्यू में कहा जा रहा है कि अगर फिल्म इसी टोन को बनाए रखती है, तो ‘बॉर्डर 2’ सबसे दमदार वॉर फिल्मों में शामिल हो सकती है।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर