,

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को बम धमाके की धमकी, पुलिस ने शुरू की व्यापक जांच

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

दिल्ली: यूनिवर्सिटी के दो प्रमुख कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार सुबह पूरा परिसर सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों से घिर गया। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत हरकत में आ गया। फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई है।

किन कॉलेजों को मिली धमकी

दिल्ली पुलिस के अनुसार, धमकी भरे ईमेल उत्तर दिल्ली के रामजस कॉलेज और दक्षिण दिल्ली के देशबंधु कॉलेज को भेजे गए।
उत्तर जिले के डीसीपी राजा बंथिया ने बताया कि रामजस कॉलेज की प्रिंसिपल को रात 1:59 बजे एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता कैंपस पहुंचा और सभी इमारतों के साथ खुले क्षेत्रों की गहन तलाशी शुरू की। डीसीपी ने बताया कि अब तक जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सतर्कता के लिए पूरे परिसर को घेराबंदी में रखा गया है।

पहले भी हो चुकी हैं फर्जी धमकियाँ

राष्ट्रीय राजधानी में इससे पहले भी कई बार इसी तरह की धमकियाँ मिल चुकी हैं—कभी एयरपोर्ट, कभी स्कूल और कभी अन्य संस्थानों को। ज्यादातर मामलों में जांच के बाद ये धमकियाँ फर्जी साबित हुई हैं। लाल किले के पास हाल ही में कार में हुए धमाके की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियाँ पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार