,

Bokaro: सेक्टर 12 के गोदाम में भीषण आग, डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान

Bokaro: Massive fire in Sector 12 warehouse, loss of more than 1.5 crore rupees

Report- Sanjeev Kumar

Bokaro: बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के मनमोहन कोऑपरेटिव स्थित प्लॉट संख्या 869 में आज देर शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के बेसमेंट में रखा फुटवियर और मटेरियल पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना का विवरण और आग पर काबू
जानकारी के अनुसार आग मकान के बेसमेंट स्थित गोदाम में लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ऊपर मकान में रह रहे 25 से अधिक लोग मुश्किल से बच पाए। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तीन गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।

गोदाम के मालिक ओंकार पांडे ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग लगने से पहले गोदाम में लगभग एक करोड़ रुपए का फुटवियर और मटेरियल रखा था, वहीं तीन दिन पहले 60 लाख रुपए का और माल भी रखा गया था।

अधिकारियों का बयान और जांच
अग्निशमन विभाग बोकारो के अधिकारी भगवान ओझा ने बताया कि यह घोर लापरवाही का नतीजा है और कोई भी फायर सेफ्टी व्यवस्था का पालन नहीं किया गया था। अगर समय पर दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे सेक्टर 12 धर्म के प्रभारी सुभाष सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल को सूचना दी गई और फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। मामले की आगे जांच की जाएगी।

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण