,

Bokaro: केएमएम मेमोरियल हॉस्पिटल का ‘उपचार का तोहफा’

Bokaro: KMM Memorial Hospital's 'gift of treatment'

Report- Sanjeev Kumar

Bokaro: चास स्थित केएमएम मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नए साल के अवसर पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष उपहार दिया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने चास–बोकारो के निवासियों के लिए प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श देने की घोषणा की है।

अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास पांडे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हर सप्ताह शनिवार को दोपहर 1 बजे से विभिन्न स्पेशलिटी के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल नए साल में आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

डॉ. पांडे ने यह भी जानकारी दी कि अस्पताल में विश्व स्तरीय अत्याधुनिक एमआरआई तकनीक उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही एमआरआई और सीटी स्कैन कराने वाले मरीजों को 20 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रयास है कि चास और बोकारो के लोग कम खर्च में सभी तरह की बीमारियों का बेहतर इलाज करा सकें और उन्हें उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं अपने ही शहर में उपलब्ध हों।

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 15 नवंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के…

Birsa Munda : बिरसा मुंडा के योगदान को नमन, जनजातीय गौरव,स्वाभिमान का स्मरण

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Birsa Munda : भोपाल, भगवान बिरसा मुंडा...एक ऐसा नाम,…

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…