,

बोकारो: विवादित नारेबाजी मामले में 6 लोग गिरफ्तार, एसपी ने दी सख्त चेतावनी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bokaro: 6 people arrested in controversial sloganeering case, SP gives strict warning

रिपोर्ट- संजीव कुमार

बोकारो। बेरमो थाना क्षेत्र में मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पोस्ट बेरमो के रहने वाले रामकिंकर पांडे के द्वारा किया गया था, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग बेरमो थाने के बाहर जमा हुए और इस दौरान कुछ लोगों ने ‘सर तन से जुदा’ जैसे विवादित नारे लगाए।

एसपी ने दी सख्त कार्रवाई की जानकारी

इस मामले पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि नारेबाजी करने वाले 6 लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है

एसपी का बयान

एसपी ने कहा कि जब पुलिस पहले ही विवादित पोस्ट करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही थी, तब थाने के बाहर ऐसी नारेबाजी करना बिल्कुल अनुचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने के सामने भीड़ लगाकर और भड़काऊ नारे लगाना कानून व्यवस्था के खिलाफ है।

एसपी हरविंदर सिंह ने कहा“जब पुलिस कार्रवाई कर रही है, ऐसे में थाने के सामने विवादित नारे लगाना पूरी तरह गलत है। यह चेतावनी है कि भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पोस्ट से लेकर सार्वजनिक जगहों पर भड़काऊ नारेबाजी करने वालों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 29 जुलाई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

UP IPS Transfer : यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

रिपोर्ट- राशिद UP IPS Transfer : लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था

Kangana Ranaut ने Gen Z को लेकर कही विवादित बात, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Kangana Ranaut : भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

Main Wapas Aaunga की OTT रिलीज कन्फर्म, इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीमिंग

Main Wapas Aaunga: सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दिलजीत दोसांझ

Karur भगदड़ केस में तमिलनाडु सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने रद्द किया नौकरी वाला आदेश

Karur: तमिलनाडु सरकार को करूर भगदड़ मामले में बड़ा कानूनी झटका लगा

CJP आंदोलन से प्रभावित हुए अल्ताफ हुसैन? पाकिस्तान की Gen-Z को दिया बड़ा संदेश

CJP: पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (MQM)

Anti Paper Leak Bill पर खत्म हुआ सत्ता-विपक्ष का गतिरोध, आज लोकसभा में होगी अहम चर्चा

Anti Paper Leak Bill: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और पेपर

Amarnath Yatra: गांदरबल में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, 30 से ज्यादा घायल

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर जा रही

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. एमपी के 8 जिलों

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 28 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए