Bhagwa news: तीन दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, गांव में मातम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवाँ

Bhagwa news: भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाकपुरा में तीन दिनों से लापता 48 वर्षीय परमनंदी यादव का शव शनिवार की शाम गांव के बाहर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और रविवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन किए जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल सका था, जिससे परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही थी। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर भगवां थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू की।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं