Bijnor में हड़कंप: परीक्षा देने गई इंटर की 6 छात्राएं रहस्यमयी ढंग से लापता; कोतवाली पर भारी बवाल, छावनी में तब्दील हुआ चांदपुर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijnor

Report: Ravindra kumar

Bijnor उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में इंटरमीडिएट की आधा दर्जन छात्राओं के अचानक गायब होने से सनसनी फैल गई है। ये छात्राएं गुरुवार को घर से परीक्षा देने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। मामला चांदपुर और हीमपुर दीपा थाना क्षेत्रों से जुड़ा है। छात्राओं की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Bijnor परीक्षा केंद्र से घर नहीं लौटीं बेटियां

जानकारी के अनुसार, लापता हुई सभी 6 छात्राएं चांदपुर कस्बे के एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आई थीं। इनमें से कुछ छात्राएं चांदपुर थाना क्षेत्र की हैं, तो कुछ हीमपुर दीपा क्षेत्र की रहने वाली हैं। परिजनों ने काफी देर तक तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। एक साथ इतनी छात्राओं के गायब होने की खबर आग की तरह फैल गई।

Bijnor शिवसेना के नेतृत्व में कोतवाली पर जोरदार प्रदर्शन

छात्राओं की बरामदगी में देरी से नाराज ग्रामीण और परिजन शिवसेना के नेतृत्व में चांदपुर कोतवाली पहुंचे और वहां जमकर प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख बिजनौर से एडिशनल एसपी (ASP) और सीईओ (CO) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण अब तक छात्राओं का कोई पता नहीं चल सका है।

Bijnor पुलिस का 24 घंटे का अल्टीमेटम और आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और परिजनों को 24 घंटे के भीतर छात्राओं को सकुशल बरामद करने का ठोस आश्वासन दिया है। पुलिस अधिकारियों के इस भरोसे के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त किया। फिलहाल, पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने और छात्राओं की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हैं।

Read this: Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, यदि वो कठोर कदम न उठता, तो क्या होता?

Emergency 1975 : आपातकाल की पृष्ठभूमि और उस दौर की चुनौतियां (डॉ

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी